फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल के दौरान बरातियों और घरातियों में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जयमाल के दौरान बरातियों और घरातियों में मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही खास गांव की घटना
उजारनाथ (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के सपही खास गांव में शुक्रवार रात जयमाल के दौरान घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। डायल-112 पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। उसके बाद शादी की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के बेलवा खुर्द गांव निवासी लल्लन यादव के बेटे निकेश कुमार की बरात इसी थानाक्षेत्र के सपही खास निवासी जवाहर यादव के घर आई थी। ग्रामीणों के मुताबिक द्वार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। कुछ बराती नाश्ता तो कुछ भोजन कर रहे थे। जयमाल स्टेज पर कुछ युवक चढ़ गए तथा युवतियों और महिलाओं की फोटो खींचने लगे। इस पर घरातियों ने विरोध जताया। इसी बात पर दोनों पक्ष में कहासुनी शुरू हुई। घरातियों का आरोप था कि नशे में धुत बरातियों की हरकतों की वजह से मारपीट हो गई। एक बराती का सिर फट गया। कुछ अन्य घायल हो गए। इसी दौरान किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। घायल युवक का एक निजी चिकित्सक के वहां इलाज कराने के बाद अपनी देखरेख में शादी कराई।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाने के एसओ जयप्रकाश पाठक ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें