फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में बिना आर्मर्ड केबल के मिले 35 स्मार्ट मीटर

Sun, 18 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बिजली निगम के अधिकारियों की जांच में बिना आर्मर्ड केबल के घरों के अंदर स्मार्ट मीटर लगे मिले। इस पर विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना के अधिकारियों ने जीनस पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को निर्देश दिया है कि स्मार्ट मीटर को परिसर के बाहर लगाया जाए और आर्मर्ड केबल लगाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण केंद्र पडरौना के एक्सईएन संजय सागर, उपकेंद्र के एसडीओ शशिकांत गुप्ता, जेई शुभम गौड़ के नेतृत्व में बिजली निगम की टीम बीते दिनों बलुचहा में लगे स्मार्ट मीटरों की चेकिंग की। इस दौरान 35 से ज्यादा मीटरों की चेकिंग की गई, जिसमें से ज्यादातर स्मार्ट मीटर घरों के अंदर लगे पाए गए। वहीं इनके साथ आर्मर्ड केबल नहीं लगाए गए थे।
नियमानुसार इस समय निशुल्क नए स्मार्ट मीटर व आर्मर्ड केबल लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने से लोगों को समय पर त्रुटि रहित सही बिल मिलेगा जिससे वे समय पर भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा आर्मर्ड केबल इसलिए लगाए जा रहे हैँ कि इसके लगने से कोई उपभोक्ता इसे कट कर बिजली चोरी नहीं कर सकेगा। इसमें अगर कट कोई कट लगाने की कोशिश करेगा या छेड़छाड़ करगा तो केबल में फाल्ट हो जाएगा। वहीं नियमानुसार बिजली के मीटर परिसर के बाहर लगाए जाने चाहिए। लेकिन नियमों की अनदेखी करके कंपनी के कर्मचारी स्मार्ट मीटर जहां परिसर के अंदर लगा रहे हैं, वहीं आर्मर्ड केबल नहीं लगा रहे हैं। जबकि आर्मर्ड केबल निशुल्क लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना के एसडीओ शशिकांत गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटर परिसर के बाहर लगने चाहिए, साथ में आर्मर्ड केबल लगाना अनिवार्य है। बलुचहा में जांच में ज्यादातर मीटर परिसर के अंदर मिले, साथ ही आर्मर्ड केबल भी नहीं लगे थे। कंपनी को आवश्यक निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जीनस पावर कंपनी के डिवीजन इंचार्ज एनएन से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें