फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज छाए रहेंगे बादल, तेज हवा संग बारिश के भी आसार

Sun, 18 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सूरज की तपिश से शनिवार को राहत तो मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी बेहाल करती रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे पर उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शनिवार को युबह चटक धूप निकली तो लोगों को लगा कि दिन में सूरज की तपिश फिर झुलसाएगी, लेनि पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से सूरज की तपन से तो लोगों को राहत तो मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। बादलों के कारण वातावरण उमस भरा रहा। इस बीच दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें