फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र बंद मिलने पर प्रभारी को नोटिस

विज्ञापन
कप्तानगंज द्वितीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह।स? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र बंद मिलने पर प्रभारी को नोटिस
विज्ञापन

- डिप्टी आरएमओ ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का शुक्रवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में भड़सर धान क्रय केंद्र बंद मिला। इस पर केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह दोपहर 12 बजे धान क्रय केंद्र घोड़ादेऊर पहुंचे। यहां किसानों का धान खरीदा जा रहा था। केंद्र प्रभारी से खरीद की स्थिति के बारे में जानकारी ली और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। बोदरवार धान क्रय केंद्र पर पहुंचे तो वहां धान की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। भड़सर धान क्रय केंद्र पर पहुंचे, जहां केंद्र पर ताला लटक रहा था। केंद्र प्रभारी नदारद थे। यहां किसान धान बेचने के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। किसानों से केंद्र के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि प्रतिदिन यह धान क्रय केंद्र बंद रहता है। डिप्टी आरएमओ ने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। इसके बाद कप्तानगंज हाट शाखा द्वितीय पर पहुंचे। यहां केंद्र पर मौजूद हाट शाखा प्रभारी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी फरहत अफरोज से धान खरीद के बारे में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी ने 1400 क्विंटल धान खरीद लेने की बात कही। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि धान खरीद में तेजी लाने के लिए केंद्र प्रभारियों को कड़ा निर्देश दिया जा रहा है। इसी क्रम में हर केंद्र का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी अपनी आदत में सुधार लाएं। कहीं से धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें