फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश के चलते मठिया मेले का दंगल निरस्त, रामलीला एक दिन और चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। लगातार बारिश के कारण खड्डा क्षेत्र के 98वें ऐतिहासिक मठिया मेले का पारंपरिक दंगल कुश्ती कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, मौसम में सुधार को देखते हुए मेले की अवधि एक दिन बढ़ाकर एक नवंबर तक कर दी गई है।
विज्ञापन


सांसद विजय कुमार दुबे के परिवार द्वारा आयोजित यह मेला 25 अक्तूबर को रामलीला मंचन के साथ शुरू हुआ था। इसमें रामायण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। 30 अक्तूबर को रावण दहन और 31 अक्तूबर को दंगल कुश्ती का आयोजन निर्धारित था। शुक्रवार को आंधी-तूफान और बारिश से रावण दहन कार्यक्रम प्रभावित हुआ। बारिश के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया पर वह पूरी तरह जल नहीं सका। खराब मौसम के चलते दंगल कुश्ती का आयोजन नहीं हो सका। मेला संयोजक विजय कुमार दुबे ने दंगल निरस्त होने की पुष्टि की। अब शनिवार को रामलीला का मंचन होगा और रविवार शाम अंतिम मंचन के साथ मेला समाप्त होगा।
मौसम साफ होने के बाद मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। इससे दूर-दराज से आए दुकानदारों को राहत मिली है। लगातार बारिश से प्रभावित कारोबार के बाद अब उन्हें अच्छी बिक्री होने और नुकसान की भरपाई की उम्मीद जगी है। सांसद विजय कुमार दुबे का परिवार 98 वर्षों से रावण दहन और दंगल की यह परंपरा निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें