फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, घर छोड़कर भागे ससुराल वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ साल पहले हुई थी शादी, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
विज्ञापन

मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, भाई ने पोस्टमार्टम कराने की मांग
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम गांव के सिरजम टोला का मामला

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम गांव के सिरजम टोला में शनिवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में पड़ा मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए। सूचना पर आए मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजा पाकड़ टोला जमुआन निवासी राजू प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी बहन गायत्री देवी (28) की शादी करीब नौ वर्ष पहले गौरी श्रीराम गांव निवासी मनोज कुमार भारती के साथ हुई थी। शनिवार शाम बहनोई ने फोन कर सूचना दी कि गायत्री ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो घर में गायत्री का शव नीचे पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही गायत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कुछ माह पहले भी उनके साथ मारपीट की गई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हुआ था। इसके बावजूद उत्पीड़न जारी रहने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

गायत्री के दो बेटे आयन्श (6) और रुद्रांश (4) हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के घर छोड़कर फरार होने की बात सामने आई है। इस संबंध में विशुनपुरा थानाध्यक्ष शनि ज्वाला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें