फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मरम्मत के अभाव में जानलेवा बना कटार मिश्र मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के कटार मिश्र पुल से लेकर साखी की ओर जाने वाली करीब दो किलोमीटर सड़क का मरम्मत पुल निर्माण के 20 वर्ष बाद भी नहीं हुई, जिससे गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़क जानलेवा साबित हो रही है।
विज्ञापन


राहगीर सुभाष चंद्र, दलसिंगार, राम दरस, जयप्रकाश समेत कटार मिश्र गांव निवासी अमित प्रताप, रघुवर, राजाराम, रामदेव आदि का कहना है कि वर्ष 2005 में कुआनो नदी पर पुल का निर्माण हुआ था। उसी समय सड़क भी बनाई गई। तब से लेकर आज तक न तो पुल के अप्रोच का मरम्मत हुआ और न ही सड़क की मरम्मत की गई।
इसकी वजह से अप्रोच जहां धंस गया है वहीं पर सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गांव वालों का कहना है कि सड़क के किनारे हुई गड्ढों में गिर जाने से अब तक तीन बाइक सवार अपना जान गंवा चुके हैं। सड़क के मरम्मत के लिए गांव के लोग कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिए और प्रदर्शन भी किए, लेकिन सड़क और अप्रोच का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि इस रास्ते से होकर छोटे-छोटे बच्चे पैदल व साइकिल से स्कूल आते जाते हैं। जो गिरकर आए दिन घायल हो रहे हैं।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पता कराकर इस मार्ग की भी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें