फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नशे की लत धन के साथ शरीर को भी पहुंचाती है क्षति

Fri, 27 Jun 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दीवानी न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को किसी भी तरह का नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि नशे की लत से सिर्फ धन व शरीर की हानि नहीं होती है, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन भी होता है। परिवार में विघटन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। नशा मुक्त भारत योजना का उद्देश्य न केवल लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागृत करना है, बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रूप देना है। ताकि नशे के खिलाफ हर व्यक्ति जुड़कर अपना योगदान दे सके।
इस दौरान राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार झा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, रविंद्र नाथ, मारकंडे यादव, सुमन गुप्ता, उपेंद्र यादव, मिकाइल अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें