फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन पर कब्जे के लिए आए दिन हो रहा विवाद, प्रधानों ने की सीमांकन की मांग

Sun, 16 Nov 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे के लिए नोकझोंक करते ग्रामीण।स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी के दियारा में मनमाने ढंग से दबंगों ने दूसरे मौजा में जमीन कब्जा कर लिया है। इसको ग्रामीणों में आए दिन विवाद होता है। इसके लिए क्षेत्र के चार गांवों के प्रधानों ने शनिवार को एसडीएम को मांग पत्र देकर राजस्व टीम से सीमा निर्धारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम रामवीर सिंह को दिए गए मांग पत्र में लक्ष्मीपुर पड़रहवा के ग्राम प्रधान आनंद चौहान, ग्राम शाहपुर के ग्राम प्रधान सलहंता देवी, भगवानपुर के ग्राम प्रधान अर्चना देवी और नौतार जंगल के प्रधान अंगद यादव ने कहा कि बारिश के बाद नदी की धारा बदलने से सिल्ट युक्त जमीन बन गई है। इसमें कुछ जमीन पर अस्थायी खेती की जा सकती है।
इन चारों ग्राम सभा की सीमा एक दूसरे से जुड़ी हुई है। नदी के कटान से चिन्ह समाप्त हो चुका है। अचानक कुछ लोग बिना सोचे समझे मनमाने ढंग से दूसरे गांव के क्षेत्र समेत अन्य जगह जमीन कब्जा कर रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम भेजकर ग्राम सभा और नदी की सीमा निर्धारण शीघ्र कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें