फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में चालक घायल

Thu, 06 Nov 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर बुधवार को शाम ओवरटेक के चक्कर में दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव घोघरा निवासी नागेंद्र गौड़ (38) और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव महुआ डाबर निवासी रामहृदय यादव (30) दोनों बाइक चालक जगदीशपुर बरडीहा चौराहे से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

महुअवा खुर्द चौराहे से पहले आरा मशीन के पास दोनों बाइक चालक एक वाहन को ओवरटेक करने लगे। जिससे दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। दोनों चालक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसआई गिरिजेश कुमार मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस वाहनों को कब्जें में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें