फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अमवाखास तटबंध पर नारायणी नदी ने शुरू की कटान, दहशत

Thu, 06 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर के पास कटान करती नदी। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
बरवापट्टी। जल स्तर कम होने के बावजूद नारायणी नदी ने अपना कहर जारी रखा है। अमवाखास तटबंध पर कटान शुरू कर दिया है। सिचाई विभाग को इसकी जानकारी नहीं है। पिछले सप्ताह से नदी लगातार कटान कर रही है। मंगलवार को कटान और तेज हो गया। लक्ष्मीपुर के समीप किमी 7.8 पर कटान के चलते नदी बंधे के पास जाकर कटान कर रही है। आसपास के गांव लक्ष्मीपुर, रामपुर बरहन, धनुष टोली, बकुलहवा, खानगी, परोरही सहित कई गांवों के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों में रामबेलास, मनोज, परमानन्द यादव निवासी परोरही ने बताया कि विभाग के लापरवाही की वजह से इस तरह की समस्या की स्थिति उत्पन्न हुई है। उस पर पहले से ही स्थिति गंभीर थी मगर विभाग ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

एक्सईएन भरत राम ने बताया कि पिछले सप्ताह विभाग ने वहां जाकर गहन जांच किया, मगर स्थिति सामान्य थी। नदी की धारा में बैकरोलिंग के चलते कटान हो रहा है। रोकथाम किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें