रामकोला नगर पंचायत में बन रहा नाला ।संवाद
- फोटो : Archive
रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। कस्बे की सड़कों के दोनों ओर जलनिकासी के लिए नाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे बरसात के पहले पूरा करा लिया जाएगा। इसमें सीवरेज योजना के तहत दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। सात वार्डों के लिए टेंडर हो चुका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत पार्क व लाइटें लगाई जाएंगी।
कस्बे से गुजर रही मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के बाद पहले से बने नाले क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ नाले पट गए हैं। इसके चलते बरसात में जलभराव हो जा रहा था। इसके चलते आवागमन के दौरान लोगों को काफी परेशानी होती रही है। कस्बे के सात मोहल्लों में बनी नालियां भी मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गईं हैं, घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर फैल रहा था। नगर पंचायत ने प्रस्ताव भेजा था। सीवरेज विकास योजना के तहत करीब दो करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं।
0
नगर के साफ-स्वच्छ व जलनिकासी के बेहतर बंदोबस्त के लिए नाले व नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे जलभराव की आ रही समस्या दूर होगी। साथ ही वार्डों के चिह्नित स्थलों पर पार्क व लाइट लगाई जाएंगी। -संजय कुमार तिवारी, ईओ
0
इन वार्डों में बनेंगे नाले
जलनिकासी के लिए सात वार्डों में नालों का निर्माण किया जाना है। इनमें वार्ड नंबर-2 बलुआ, वार्ड नंबर-6, वार्ड नंबर-20 की तीन सड़कों सहित रामकोला-कप्तानगंज मार्ग के दोनों तरफ नाला का निर्माण कराया जाएगा। इसे बरसात से पहले पूरा करा लिया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत उर्दहा शिव मंदिर, मोरवन खेल मैदान, मेहंदीगंज चौराहा आदि पर पार्क व लाइटिंग का काम कराया जाएगा।
रामकोला नगर पंचायत में बन रहा नाला ।संवाद- फोटो : Archive