फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाला निर्माण शुरू, जलभराव से मिलेगी निजात

Sun, 10 May 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
भेलया गांव में बन रहा नाली।संवाद
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के भेलया गांव में सड़क किनारे नाली का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके निर्माण पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य को बरसात के पहले पूरा करा लिया जाएगा। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव की सड़क पर हो रहे जलभराव की समस्या निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

भेलया गांव में काफी समय से जलनिकासी की समस्या से लोग परेशान थे। सड़क के किनारे बनी नाली समय पर मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते हल्की बारिश होने पर सड़क पर जलभराव हो जाता था। सड़क किनारे बसे लोगों के घर से निकला गांदा पानी भी सड़क पर पसरा रहता था, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ यहां रहने वाले लोगों को जल जनित बीमारी होने की आशंका बनी रहती है। लोगाें की इस समस्या को देखते हुए ग्राम सभा की तरफ से सड़क किनारे नाली का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसका निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरा करा लिया जाएगा। इस संबंध में ग्राम सचिव प्रबल प्रताप मिश्र ने बताया कि ग्राम पंचायत राज निधि से करीब ढाई लाख रुपये की लागत से गांव की सड़क किनारे नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें