- बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में 16 सदस्यीय नियंता मंडल का गठन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्राचार्य प्रोफेसर ने नियंता मंडल का गठन किया गया है। नियंता मंडल 16 सदस्यीय है। इसमें हिंदी विभाग के डाॅ. गौरव तिवारी को मुख्य नियंता बनाया गया है।
यह जानकारी प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि काॅलेज के पूर्व मुख्य नियंता डाॅ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के इस्तीफा के बाद रिक्त हुए नियंता मंडल के स्थान पर 16 सदस्यीय नियंता मंडल का गठन किया गया। इसमें हिंदी विभाग के डाॅ. गौरव तिवारी को मुख्य नियंता, रमेश चंद्र विश्वकर्मा, डाॅ. निगम मौर्य, डाॅ. सौरभ द्विवेदी, डाॅ. शंभूदयाल कुशवाहा, डाॅ. विवेकचंद, यज्ञेश नाथ त्रिपाठी, डाॅ. कमाल हसन, डाॅ. श्वेता यादव, डाॅ. वीरेंद्र साहू, पूजा, राकेश सोनकर, डाॅ. दुर्ग विजय सिंह, डाॅ. रितेश सिंह, डाॅ. अजय मिश्र, डाॅ. सुबोध कुमार गौतम नियंता मंडल का सदस्य बनाया गया है।