बांसी क्षेत्र के असोगवा गांव में आयोजित डा आंबेडकर जयंती समारोह में मौजूद ग्रामीण। स्रोत विज्ञ
- फोटो : Archive
बांसी। ब्लॉक क्षेत्र के असोगवा गांव में शुक्रवार की रात डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती केक काटकर मनाया और विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर और तथागत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उपस्थित लोगों ने त्रिशरण और पंचशील ग्रहण किया।
गांव के मुकेश निषाद ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वह दहाड़ेगा। उन्होंने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि यह मजबूरी के हर ताले को खोलती है। मुकेश निषाद ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने डाॅ. आंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को दोहराया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान तौलन प्रसाद, सुदामा प्रसाद, जयश्री, गोविंद, रमेश कुमार निगम, सकठू प्रसाद, महेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।