फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार चला रही कल्याणकारी योजनाएं : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार चला रही कल्याणकारी योजनाएं : सांसद
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत व सुंदरीकरण का लोकार्पण किया
जटहां बाजार(कुशीनगर)। विशुनपुरा क्षेत्र के ग्राम सभा बिरइठ रामनगर में केंद्रीय वित्त/राज्यवित्त योजना से प्राथमिक विद्यालय में हुए मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य का बुधवार को लोकार्पण किया गया। इसके मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे रहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार जनमानस के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान ने अतिथियों का माल्यार्पण कर किया। इसके बाद मैतुल मस्ताना व उनकी टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने भी मौजूद लोगों को संबोधित किया। संचालन शिक्षक शाकिर अली व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने किया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि लियाकत अली ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान सहायक खंड विकास अधिकारी विशुनपुरा भगवंत प्रसाद कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी विशुनपुरा देवमुनि वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान लल्लन गुप्ता, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता, संजय राय, रामानुज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें