फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेलर में घुसी डबल डेकर लग्जरी बस, तीन की मौत, 11 घायल

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। 
विज्ञापन
-पटहेरवा के लवनिया चौराहे के पास ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

- तीन नेपाली यात्री भी जख्मी, चार की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
- अज्ञात बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज
कुशीनगर। पटहेरवा के लवनिया चौराहे के पास शनिवार सुबह ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार डबल डेकर बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में तीन वर्षीय बच्ची समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें तमकुहीराज सीएचसी से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया।
दिल्ली के आनंद विहार से यात्रियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही डबल डेकर बस शनिवार सुबह करीब छह बजे लवनिया चौराहे के पास ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर भाग गया। दुर्घटना के समय बस में कई यात्री सो रहे थे। टक्कर के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण हाईवे की एक लेन पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सरया बुजुर्ग गांव निवासी दिलीप कुशवाहा की तहरीर पर अज्ञात बस चालक पर पटहेरवा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोईंदी निवासी पवन की तीन वर्षीय बेटी नंदनी और दो अज्ञात युवकों को मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा बिहार के मोतिहारी जिले के सुगांव निवासी रवि कुमार (22), तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरया लच्छीराम निवासी सावित्री (35), तमकुहीराज के रामकोला चट्टी निवासी अंकिता (7) और एक अन्य अज्ञात युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया।

घायलों में नेपाल के गौरदा निवासी संदेश मायली (27), गोपाल (38) और उदयपुर निवासी करुणा (21) के अलावा रामकोला चट्टी निवासी अमृता (35), तरया लच्छीराम निवासी बुन्नीलाल (55), आठ वर्षीय आर्यन, बिहार के सीतामढ़ी निवासी कुणाल (19) और शत्रुघ्न (42) शामिल हैं। आठ यात्रियों को उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। कुछ यात्रियों ने स्थानीय बाजार में प्राथमिक उपचार कराया और घर लौट गए।

हादसे की सूचना पर सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार, पटहेरवा थानाध्यक्ष अरुण सिंह और तमकुहीराज थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह मौके पर पहुंचे। एनएचएआई की क्रेन से क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर हाईवे पर आवागमन बहाल कराया गया। सुबह छह से सात बजे तक एक लेन पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

वर्जन

हादसे में एक बच्ची और अज्ञात युवक की मौत हुई है। बस चालक दुर्घटना के बाद भाग गया। दोनों शवों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
- जयंत कुमार, सीओ तमकुहीराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें