फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोल मेला : तमकुहीराज को दो जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया

Tue, 26 Aug 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बे में मंगलवार व बुधवार को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक डोल मेला को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। दो जोन व 12 सेक्टर में बांटे गए। मेला क्षेत्र की व्यापक निगरानी ड्रोन से की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावे प्रत्येक डोल की वीडियो रिकार्डिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।पूरे मेला में शांति व्यवस्था के बाबत करीब छह सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें जिले 18 प्रभारी निरीक्षक भी शामिल है।शांति व्यवस्था के लिए पुलिस मित्र भी बनाए गए है इन्हें तमकुहीराज पुलिस की ओर से बाकायदा पहचान पत्र जारी किया गया है। डोल मेले में 16 आखाड़े शामिल होंगे। तमकुहीराज कस्बा में 26 व 27 अगस्त को आयोजित डोल मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें