फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड्डा में निकला डोल जुलूस खिलाड़ियों ने दिखाए करतब

Sun, 10 Aug 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। उपनगर में आयोजित चार दिवसीय पारंपरिक डोल मेले का शनिवार देर शाम को जुलूस निकाला गया। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान अखाड़े के खिलाड़ियों ने हैरतंगेज करतब दिखाए, पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। खडडा उप नगर में मुख्य कार्यक्रम तीन दिन का रहा। नगर में 6 स्थानों पर डोल सजाई गई थी। प्रथम दिन बृहस्पतिवार की रात्रि में हनुमान की प्रतिमाओ का नेत्र दर्शन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद नगर भ्रमण किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन शुक्रवार को दिन में डोल यात्रा जटाशंकर पोखरे से शुरू होकर आजाद चौक, हनुमान गढ़ी चौक, सब्जी मंडी, स्टेशन रोड होते हुए सुभाष चौक होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। अखाड़े से जुड़े सदस्यों ने विस्मयकारी पारंपरिक खेल का प्रदर्शन किया। नगर के सभी पुरुष व महिला, युवाओं ने हनुमान जी के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर व आरती उतार कर पूजा अर्चना किया। विधायक विवेकानन्द पांडेय के गृह नगर में होने वाले इस धार्मिक यात्रा में प्रतिभाग किया। परिवार सहित पूजा किया व नगर भ्रमण में शामिल हुए। नगरपंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा व इनके पति दुर्गेश्वर वर्मा सहित नगर के गणमान्य इसमें शामिल रहे। शनिवार को गाजे बाजे तथा डीजे पर बजने वाले भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते गाते प्रतिमाओं को लेकर बंजारी पट्टी गांव पहुंचे तथा मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में विसर्जन कर दिया। इस अवसर पर सुरक्षा के लिए एडिश्नल एसपी, खडडा सहित अन्य सर्किल के सीओ तथा जनपद के कई थानाध्यक्ष व फोर्स तथा पीएसी, फायर ब्रिगेड सहित बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें