कसया। सखवनिया बुजुर्ग चौराहे पर बृहस्पतिवार को चाय पर चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की शिकायत विधायक पीएन पाठक से की। ग्रामीणों ने बताया कि चौराहे पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेद अस्पताल और पशु चिकित्सालय तो हैं लेकिन डॉक्टरों और कर्मचारियों के अभाव में मरीजों को इलाज और दवा के लिए भटकना पड़ता है। शिकायत सुनने के बाद विधायक ने सुबह करीब 8:35 बजे तीनों अस्पतालों का निरीक्षण किया तो ग्रामीणों की शिकायत सही मिली।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अस्पताल खुला था, लेकिन वहां चिकित्सक और अन्य कर्मचारी नहीं मिले। सिर्फ स्वीपर राजकुमार अस्पताल में मौजूद थे। इसके बाद विधायक आयुर्वेद अस्पताल पहुंचे। वहां भी चिकित्सक और कर्मचारी नदारद मिले और केवल स्वीपर मौजूद था। पशु चिकित्सालय पर वहां ताला लटका मिला। तीनों स्वास्थ्य केंद्रों की यह स्थिति देखकर विधायक ने नाराजगी जताई।ै