फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: लापरवाही में दोषी पाए गए चिकित्सक, उपमुख्यमंत्री के आदेश पर हुआ तबादला

Thu, 19 May 2022 10:06 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

प्रजापति का आरोप है कि जब मैं अपने दादी का जांच कराने अस्पताल के अन्य काउंटर पर पहुंचा तो कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि पर्ची में लिखे जांच की सुविधा सीएचसी में नहीं है। ईसीजी व अल्ट्रासाउंड की जांच लिखी गयी थी। परिमाण स्वरूप जितेंद्र ने इसके बाद एक निजी जांच केंद्रों से जांच कराकर डॉक्टर को दिखाया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में एक सप्ताह पूर्व स्थानीय सीएचसी फाजिलनगर अपने दादी का इलाज कराने आए युवक ने इलाज के बाद जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सक्रिय हुए और तुरंत मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर सुरेश पटारिया को मामले की जांचकर रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

इसका परिणाम यह हुआ कि जांच में दोषी पाए जाने पर उस चिकित्सक को स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के आदेश पर सीएमओ ने स्थानांतरित कर दिया। खुद स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

दरअसल, कुचिया मठिया निवासी जितेंद्र प्रजापति अपने दादी का इलाज कराने सप्ताह पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर आया था। मरीज को देखने के बाद डॉक्टर ने जांच लिख दिया और कहा कि जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही दवा लिखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रजापति का आरोप है कि जब मैं अपने दादी का जांच कराने अस्पताल के अन्य काउंटर पर पहुंचा तो कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि पर्ची में लिखे जांच की सुविधा सीएचसी में नहीं है। ईसीजी व अल्ट्रासाउंड की जांच लिखी गयी थी। परिमाण स्वरूप जितेंद्र ने इसके बाद एक निजी जांच केंद्रों से जांच कराकर डॉक्टर को दिखाया।

इसके बाद उन्होंने सभी प्रकरण को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के ट्विटर पर डाल कर उनको अवगत कराया। उसी दिन ब्रजेश पाठक सक्रिय हुए और इसकी जांच के लिए सीएमओ कुशीनगर को निर्देशित किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें