एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर में कोविड समीक्षा बैठक करते डीएम एस.राजलिंगम।
- फोटो : KUSHINAGAR
जिला अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, डीएम नाराज
पडरौना। एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर के सभागार में बुधवार को डीएम की मौजूदगी में कोविड समीक्षा बैठक हुई। इसमें डाटा अपलोडिंग, दवा वितरण, संक्रमितों के पूर्ण विवरण और सैंपलिंग की समीक्षा की। जिला अस्पताल में डॉक्टर के अनुपस्थित रहने की जानकारी पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि टीकाकरण के प्रथम और द्वितीय डोज से वंचित लोगों की ग्रामवार सूची मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। संबंधित अधिकारी मिले दायित्व का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे एडीएम देवीदयाल वर्मा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां डॉक्टर अनुपस्थित थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अनुज मलिक, एडीएम देवीदयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमएस डॉ. एसके वर्मा आदि मौजूद रहे।