फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्दी-खांसी को हल्के में न लें...हो जाएंगे संक्रमण का शिकार

Sun, 22 Mar 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जब मौसम बदलता है तो लोगों को कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। इसलिए मौसम बदलते समय लापरवाही बिलकुल न करें। इस दौरान खानपान और पहनावे पर विशेष ध्यान दें। मौसम में बदलाव के कारण ज्यादातर लोगों को सर्दी और खांसी जैसी समस्या होने लगती हैं, जिसके कारण सिरदर्द, बदन दर्द जैसी कई अन्य दिक्कतें होने लगती हैं। इसलिए बदलते मौसम में सर्दी व खांसी को हल्के में न लें। डॉक्टर की सलाह पर दवा लें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सत्य विक्रम सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। शुरू के पहले एक सप्ताह में दिन में मौसम सामान्य तो सुबह-शाम ठंड पड़ रही थी। इसके बाद करीब एक सप्ताह तक दिन में गर्मी और रात में ठंड का मौसम था। अब दो दिनों से आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई है। ऐसे मौसम में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे सर्दी और खांसी जैसी शिकायतें आने लगती है।
उन्होंने बताया कि सर्दी-खांसी को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। समय पर इलाज नहीं कराने पर मरीज संक्रमण का शिकार हो सकता है। उन्होंने बताया कि सर्दी-खांसी की यदि शिकायत हो तो घरेलू उपाय से भी आराम पाया जाता है। काली मिर्च पाउडर और शहद का सेवन सर्दी-खांसी के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इस बात का ध्यान रहे कि काली मिर्च पाउडर और शहद के सेवन के तुरंत बाद पानी न पीएं। उन्होंने बताया कि गला साफ करने के लिए शहद और अदरक का भी सेवन कर सकते हैं। नाक बंद हो गई है या सर्दी-खांसी हो रही है, तो चार या पांच लौंग आग में भून लें। जब ये फूल जाएं तो इनको चबा लें। गले को साफ करने के लिए गरारा फायदेमंद है। खाना खाने के बाद गरारा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें