फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चीनी मिल का डीएम ने किया निरीक्षण, पुनरुद्धार कराने की तलाशी संभावना

Sun, 31 Aug 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चीनी मिल का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व अन्य। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
पडरौना। बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल के पुनरुद्धार के लिए संभावनाओं की तलाश करने के लिए शनिवार को डीएम ने चीनी मिल का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि चीनी मिल के चालू होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने चीनी मिल के गन्ना बकाया भुगतान के डीसीओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पडरौना चीनी मिल का निरीक्षण किया। पडरौना चीनी मिल वर्ष 2012-13 से बंद पड़ी है। डीएम ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की जानकारी लेते हुए पूर्ण विवरण जिला गन्ना अधिकारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मिल को पुनः चालू कराने के लिए जरूरी बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चीनी मिल के चालू होने से क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे जिले में विकास के द्वार खुलेंगे। उन्होंने चीनी मिल के संपत्तियों का मूल्यांकन करने एवं देनदारियों का आकलन प्रस्तुत करने के लिए एसडीएम सदर और जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिया। निरीक्षण दौरान मिल के अंदर एवं बाहरी क्षेत्र का निरीक्षण कर रख रखाव के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।इस दौरान सदर एसडीएम ऋषभ पुंडीर, जिला गन्ना अधिकारी होदा सिद्दीकि, सदर लेखपाल योगेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें