इसके लिए मिले बजट का उपयोग कर प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूरा कराएं। बैठक में डीपीआरओ ने बताया कि जिले में 3172 व्यक्तिगत शौचालय पेंडिंग है। इस पर डीएम ने जिले के सभी बीडीओ को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने मैपिंग कार्य में जल निकासी को भी प्रदर्शित करने,15 वें वित्त आयोग की तरफ से मिले धन को 10 लाख से अधिक धनराशि को शीघ्र व्यय किए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने बहुउद्देशीय ग्राम पंचायत भवन निर्माण, ग्राम प्रधानों के विरुद्ध हुई कार्रवाई के लिए जांच अधिकारी ने जांच रिपोर्ट अभी तक प्रस्तुत नहीं करने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने वाले जांच अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों सहित अन्य कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया में सजगता बरतने की जरूरत है। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, डीडीओ कल्पना मिश्रा, उप निदेशक कृषि आशीष कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीएसटीओ एसके सिंह, जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय आदि मौजूद रहे।