फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: एआरटीओ कार्यालय पर डीएम का छापा, तीन ऑनलाइन सेंटरों के संचालक और ऑपरेटर हिरासत में

Mon, 02 Nov 2026 05:20 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

डीएम संजय चौहान ने ड्राइविंग टेस्ट के दौरान आवेदक से बाइक चलवाई। आवेदक टेस्ट में सफल रहा। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में फाइलों के रखरखाव, पेयजल, साफ-सफाई और कर्मचारियों के कामकाज की जानकारी ली।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण करते डीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को डीएम और एडीएम के औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक हलचल रही। डीएम संजय चौहान ने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर एक आवेदक से बाइक चलवाकर उसकी क्षमता भी परखी। दूसरी ओर, दूसरे स्थानों के ड्राइविंग लाइसेंस कम समय में बनवाने की शिकायत पर पुलिस ने कार्यालय के आसपास ऑनलाइन सेवाएं देने वाले तीन सेंटरों के संचालकों और ऑपरेटरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन


व्यवस्थाओं को बेहतर करने के दिए निर्देश
डीएम संजय चौहान ने ड्राइविंग टेस्ट के दौरान आवेदक से बाइक चलवाई। आवेदक टेस्ट में सफल रहा। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में फाइलों के रखरखाव, पेयजल, साफ-सफाई और कर्मचारियों के कामकाज की जानकारी ली। डीएम ने एआरटीओ को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों को कामकाज में पारदर्शिता और जिम्मेदारी बरतने की हिदायत दी।

दूसरे स्थानों के ड्राइविंग लाइसेंस कम समय में बनवाने की मिली थी शिकायत
उधर, पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय के आसपास ऑनलाइन सेवाएं देने वाले तीन सेंटरों के संचालकों और ऑपरेटरों को पूछताछ के लिए थाने पहुंचाया। इन सेंटरों के माध्यम से दूसरे स्थानों के ड्राइविंग लाइसेंस कम समय में बनवाने की शिकायत मिली थी। पुलिस की कार्रवाई और दिल्ली नंबर की गाड़ी देखकर इलाके में दिल्ली साइबर पुलिस की छापेमारी की चर्चा फैल गई, हालांकि बाद में यह चर्चा अफवाह निकली।

रविंद्रनगर धूस थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि कुछ ऑनलाइन सेंटरों के माध्यम से दूसरे स्थानों के ड्राइविंग लाइसेंस कम समय में बनवाने की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर तीन सेंटरों के संचालकों और ऑपरेटरों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि डीएम और एडीएम ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सबकुछ सही मिला। डीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। उनके अनुसार, कार्यालय परिसर में कोई संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें