फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में गोतस्करों से मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली; साथी समेत गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 01:13 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

सदरे आलम के खिलाफ करीब 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लंबे समय से गोतस्करी कर रहे थे। पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद उन्होंने तस्करी का तरीका बदल दिया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामकोला थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के धर्मसमधा मंदिर के पास पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर सदरे आलम घायल हो गया, जबकि उसके साथी अली खान को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से गोवंश का एक बछड़ा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस के अनुसार, दो नवंबर की सुबह करीब 4:30 बजे धर्मसमधा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सदरे आलम के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सदरे आलम पर दर्ज हैं 13 आपराधिक मुकदमे
पकड़े गए सदरे आलम के खिलाफ करीब 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लंबे समय से गोतस्करी कर रहे थे। पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद उन्होंने तस्करी का तरीका बदल दिया था। बोलेरो की बीच वाली और पीछे की सीट हटाकर उसमें गोवंशीय पशुओं को लादकर ले जाते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें।
विज्ञापन


कार्रवाई में स्वाट प्रभारी दीपक सिंह, पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी और रामकोला थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें