फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन ट्रेनें निरस्त किए जाने से यात्री परेशान

Tue, 25 Feb 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सप्ताह में तीन दिन चल रही गोरखपुर पाटलिपुत्र 15079/15080 मेल पैसेंजर ट्रेन सहित कप्तानगंज-थावे रूट पर नियमित चलने वाली तीन ट्रेनों को 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इन तीन ट्रेनों के निरस्त हो जाने से न केवल उनकी सुरक्षित यात्रा में दिक्कतें आने लगी है, बल्कि बिहार से आने वाले ग्राहकों में कमी आने से व्यवसाय भी प्रभावित होने लगा है।
पूर्वोत्तर रेलवे ने अपरिहार्य कारणों से कप्तानगंज-थावे मार्ग पर सप्ताह में तीन दिन चल रही गोरखपुर-पाटलिपुत्र 15079/15080 मेल पैसेंजर ट्रेन सहित सुबह में गोरखपुर कैंट से सिवान और शाम में सिवान से गोरखपुर कैंट तक चलने वाली 55035/55036 पैसेंजर ट्रेन और दिन में थावे से कप्तानगंज व कप्तानगंज से थावे तक चलने वाली 55107/55108 पैसेंजर ट्रेनों को 28 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया। इससे तरयासुजान, तीनफेड़ीया, जलालपुर, सिपाया, सासामुसा, नरकटिया हाल्ट व थावे जाने के लिए तो दिन में पडरौना जिला मुख्यालय से वापस लौटने में यात्रियों को दिक्कतें आने लगी है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने इन तीनों ट्रेनों को 28 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। क्षेत्र के अशोक वर्मा, जयंत गुप्ता, प्रभात मिश्र, मक्खन जायसवाल आदि का कहना है कि सुबह में तमकुहीरोड से बिहार जाने और शाम में लौटने के साथ जिला मुख्यालय से वापस लौटने के लिए तीनों ट्रेनें काफी उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें