फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम गठित

Sun, 09 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मानित हुए प्रतिभागी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर स्पोर्ट्स में शनिवार को जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत मंडल स्तरीय अंडर 14 बालक व बालिका फुटबॉल टीम का चयन हुआ। इसमें पडरौना और दुदही के खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

सुकरौली बीईओ जया राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मंडल स्तरीय टीम के चयन प्रक्रिया की शुरूआत की। मंडल स्तरीय टीम चयन में शामिल होने के लिए जिले के पडरौना, कसया, सुकरौली, दुदही और रामकोला की बालक व बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
खेल अधिकारियों ने अलग-अलग टीम बनाकर ट्रायल प्रक्रिया प्रारंभ कराई। पडरौना और दुदही ब्लॉक के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का जिला स्तरीय टीम के लिए चयन किया गया। मंडलीय व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि चयनित यह टीम विभाग की तरफ से मिर्जापुर में आयोजित अंतर मंडली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान शशांक शेखर सिंह, नित्यानंद चौबे, अमित कुमार श्रीवास्तव, सुप्रिया त्रिपाठी, शशि रंजन सिंह, श्याम सुंदर तिवारी, संजय मिश्रा, मानवेंद्र नाथ तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, अमित कुमार कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, पवन कुमार, अजय कुमार, अरुण कुमार, संतोष कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें