फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिले के खिलाड़ी

Sat, 22 Aug 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर के खिलाड़ियों ने कुश्ती और हॉकी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करने की राह बनाई है। मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जिले के कुश्ती के पांच बालक और हॉकी टीम में दो बालिका खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। अध्योध्या में प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए जिले की कृतिक सिंह और काजल समेत दो बालिका खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय टीम में चयन हुआ है। इसी तरह कौशाम्बी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय जब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आदित्य यादव, चंद्रेश यादव, अमर यादव, पवन, अभय गोविंद राव समेत पांच पहलवानों का चयन मंडलीय टीम में हुआ है।
विज्ञापन

अब ये खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल का दमखम दिखाएंगे। चयन के बाद खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों में उत्साह है। खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने का लक्ष्य रखा है। उपक्रीडाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि मंडल स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले बेहतर अभ्यास और तैयारी पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताते हुए प्रदेश स्तर पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें