फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद्र की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर जिला स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से आयु प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति साथ में लानी अनिवार्य है। प्रतियोगिता में टीमों को आने-जाने का किसी भी प्रकार का यात्रा-भत्ता देय नहीं है। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम और निर्णायकों को खेल विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें