फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला शाखा कुशीनगर की कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध हुआ। निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी ही शेष रहने पर निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
विज्ञापन

संघ के संविधान के प्रावधानों के तहत 21 अगस्त को निर्वाचन समय-सारिणी जारी की गई थी। 22 से 24 अगस्त की शाम तक नामांकन प्रक्रिया चली। विभिन्न पदों के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन वापसी की अवधि में जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार चतुर्वेदी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच में सभी पत्र वैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है, जिसमें विनोद पासवान को जिलाध्यक्ष, देवेंद्र प्रताप गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, समी हैदर को जिला मंत्री, संजय पांडेय को संयुक्त मंत्री, अजय लाल कर्ण को संगठन मंत्री, संजय भारती को कोषाध्यक्ष, विजय प्रताप को सम्प्रेक्षक और अमित कुमार यादव को सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री चुना गया है।
विज्ञापन

इस दौरान जोनल अध्यक्ष वृजेश कुमार श्रीवास्तव, राज कुमार गुप्ता, राकेश गौतम, वृजेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें