फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में बंद रहीं दवा की दुकानें, लोग हुए परेशान

Wed, 31 May 2017 12:12 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
जिले भर में बंद रहीं दवा की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। दवा विक्रय के लिए ई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के लिए फर्मासिस्ट की अनिवार्यता समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर कारोबारियों ने मंगलवार को पडरौना नगर समेत जिले भर में दवा की दुकानें बंद रखीं। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल कर रहे दवा कारोबारियों ने दोपहर बाद जिला मुख्यालय जाकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री व ड्रग कंट्रोलर को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
आंदोलन के लिए दवा विक्रेता एक सप्ताह से तैयारी में जुटे थे। मंगलवार की सुबह से ही इसका व्यापक असर दिखना शुरू हो गया। सुबह से ही पडरौना नगर में दवा की दुकानें बंद रहीं। इसके अलावा रविंद्र नगर, जानकी नगर, अर्जुनहां, शिवपुर, सखवनिया, प्रेमवलिया, मल्लूडीह, कसया, हरका, कुबेरस्थान, खिरकिया, कठकुईयां, रामकोला, जटहां बाजार, दुदही, गुरवलिया, सपहां, भैरोगंज, हाटा, कप्तानगंज, मथौली बाजार, खड्डा, छितौनी, सेवरही, तमकुहीराज, तुर्कपट्टी आदि बाजारों में भी दवा की दुकानें बंद रहीं। पडरौना नगर में संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार टिबड़ेवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने सुबह अपनी दुकानें बंद रख शहर का भ्रमण किया और अन्य दवा विक्रेताओं से भी दुकानें बंद कर आंदोलन में शामिल होने की अपील की। दोपहर में सभी दवा विक्रेता जिला मुख्यालय पर पहुंचे और एडीएम कृष्णलाल तिवारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों की अगुवाई आंदोलन कर रहे केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जोन अध्यक्ष अजय बंका व सचिव अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि दवा विक्रेताओं के लिए बनाए गए नए नियम लागू होने से दवा की अधिकांश दुकानें बंद हो जाएंगी। इससे एक तरफ दवाओं का अभाव होगा वहीं दूसरी तरफ काफी संख्या में छोटे दुकानदार बर्बाद हो जाएंगे। इस मौके पर सुशील पुरी, धर्मेंद्र मिश्रा, रामप्रताप कुशवाहा, अमित सिंह, मनोज रैना, विरेंद्र गुप्ता, उमाशंकर जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, महेंद्र मिश्र, राजेश जायसवाल, नर्वदा सिंह सहित संगठन के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें