फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया

Wed, 31 May 2017 12:08 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
एक्सईएन ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। विद्युत कर्मचारी मोर्चा की खंडीय कमेटी के पदाधिकारियों का कसया उपकेंद्र परिसर में चल रहा अनशन मंगलवार को खत्म हो गया। नए एक्सईएन ने आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
खंडीय अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की अगुवाई में विद्युत कर्मचारी कई दिन से कसया उपकेंद्र परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे थे। मंगलवार को पदाधिकारियों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल डीएम आंद्रा वामसी से मिला और उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। उधर कसया विद्युत वितरण मंडल के नए अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार को इस आंदोलन की जानकारी हुई तो वे कर्मचारियों के पास पहुंचे और उनसे वार्ता शुरू की। एक्सईएन ने सभी मांगों पर जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इस मौके पर पारस राय, अरविंद गुप्ता, देवेंद्र सिंह, मजीद अंसारी, विंध्याचल यादव, सब्बीर अहमद, अरुण प्रकाश सिंह, दिनेश गुप्ता, विजय सिंह, राणा सिंह, रामबदन सिंह, तेज प्रताप, महेंद्र, द्वारिका, मनोज, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें