फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संगठन की एकजुटता और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा

Sat, 05 Sep 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर सुराजी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से कार्यक्रम हुआ। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सनातन संस्कृति के संरक्षण, समाज को जागरूक एवं संगठित करने तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर संगठन की ओर से जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने हिंदू समाज से अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

इस दौरान दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की भूमिका पर भी विशेष चर्चा हुई। महिलाओं एवं युवतियों को आत्मरक्षा तथा सामाजिक जागरूकता के लिए तैयार करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मातृशक्ति एवं बहनों से संगठन से जुड़कर समाज और सनातन संस्कृति के लिए सकारात्मक योगदान देने की अपील की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, सुरेंद्र, अक्षय साहनी, गौरव मिश्रा, अर्पित राय, राजन सिंह, विवेक कुशवाहा, मुकेश गुप्ता, पारसनाथ जायसवाल , अनिल सिंह, दीपक सिंह, ध्रुव नारायण, रजनीश, सुजीत, अविनाश, अनिल, मुकेश, अनूप, संजय, राघवेंद्र तिवारी, जैकी यादव, अंकुश कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, गुलशन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें