फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यालय परिसर में जमा होता है नाली का गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव के लोगों ने आइजीआरएस के माध्यम से की मुख्यमंत्री से शिकायत
विज्ञापन


गुरवलिया बाजार। दुमही क्षेत्र के बंगरा रामबक्स राय स्थित संविलयन विद्यालय का अब तक कायाकल्प नहीं हुआ। विद्यालय का परिसर सड़क से नीचा होने के चलते गांव की नाली का गंदा पानी विद्यालय परिसर में एकत्र हो जाता है। हालत यह है कि यहां कायाकल्प योजना के तहत अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है। गांव के लोगों ने आईजीआरएस पर ऑनलाइन शिकायत कर मुख्यमंत्री से कार्रवाई मांग की है।
विज्ञापन

संविलयन विद्यालय की बाउंड्रीवाल से सटे गांव की नाली और सड़क विद्यालय परिसर से ऊंचा है। इससे बरसात के दिन में परिसर में बारिश का पानी भर जाता है। सामान्य दिनों में गांव में बनी नाली का गंदा पानी भी परिसर में फैला रहता है। जून 2018 से संचालित आपरेशन कायाकल्प योजना के पांच वर्ष बीतने के बाद भी ग्राम पंचायत की तरफ से अब तक विद्यालय में कोई निर्माण नहीं कराया गया। हालत तो यह है कि कक्षों के टाइलीकरण, छात्रों के फर्नीचर डेस्क व दिव्यांग शौचालय आदि की अवस्थापना नहीं हो सकी है। सफाई का बंदोबस्त न होने व जलभराव के कारण छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अशोक राय ने जनसुनवाई समाधान पोर्टल के माध्यम से विद्यालय के बदहाली की शिकायत की है। हालांकि इस विद्यालय में शिक्षकों ने अपने प्रयास से पांच स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर व प्रोजेक्टर से लैस कर दिया है। इस संबंध में दुदही बीईओ देवमुनी वर्मा ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय में निर्माण कार्य करने के लिए ग्राम प्रधान और सचिव से वार्ता हुई है। इस संबंध में बीडीओ से भी चर्चा की गई है। उन्होंने शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें