फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण ने आरटीसी का किया निरीक्षण

Thu, 22 May 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर जिले में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन (आरटीसी) में रिक्रूट आरक्षियों के आगामी प्रशिक्षण के दृष्टिगत बुधवार को तिलोत्तमा वर्मा पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, लखनऊ ने एसपी संतोष कुमार मिश्रा के साथ आरटीसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक, और अन्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आरटीसी एवं जेटीसी केंद्र की तैयारियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। प्रशिक्षण केंद्र में उपकरणों की उपलब्धता, स्वच्छता और प्रशिक्षण सामग्री की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की कमियों को पूरा करने और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी, पीआरओ आदि मौजूद रहे।
स्पेल कार्यक्रम की समीक्षा की : पडरौना। पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रंथ) उप्र की ओर से कुशीनगर जिले में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग प्रोग्राम 2.0 के द्वितीय चरण की प्रगति की समीक्षा गोष्ठी कर जनपद के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया गया। बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक की ओर से जनपद कुशीनगर के विभिन्न महाविद्यालयों (उदित नरायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर, बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर, विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज व किसान पीजी कॉलेज हाटा) से आये कुल 35 छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया गया। उन्होंने स्पेल कार्यक्रम के तहत चल रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना, पटहेरवा से उप निरीक्षक सचिदानन्द यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें