तुर्कपट्टी। रुदवलिया गांव के पास बुध बुधवार की शाम को दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। इसका इइलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार सिर में हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। कसया थाना क्षेत्र के धरनी छापर गांव निवासी 58 वर्षीय बस्ती शाम करीब छह बजे तुर्कपट्टी की ओर जा रहे थे। अभी वह रुदवलिया गांव के पास पहुंचे थे सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल है। थानाध्यक्ष राजप्रकाश ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।