फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव और जाल लेकर ढूंढते रहे लोग

विज्ञापन
जवही दयाल गांव में गंडक नदी में डूबे बालक के घर में मचा कोहराम। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बड़ी गंडक में शनिवार को डूबे बालक का रविवार को भी पता नहीं चला। नाव और जाल लेकर नदी में लोग उसे ढूंढते रहे। बालक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोग उसके नदी की तेज धारा में दूर बह जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही दयाल गांव के चैनपट्टी खलवा टोला निवासी निमाजी का 10 वर्षीय पुत्र जफरान उनके पांच बेटों में सबसे छोटा है। वह शनिवार को बड़ी गंडक के एपी बांध पर गया था। जवहीं दयाल के निकट बंधे से उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। जब तक लोग उसे बचाने की कोशिश करते, वह लापता हो गया। उसके बाद जफरान की खोजबीन के लिए नाव और जाल डाला गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तरयासुजान थाने की पुलिस और तमकुहीराज तहसील के राजस्वकर्मियों के साथ गांव के लोग भी उसे ढूंढने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें