फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 1.38 करोड़ की लागत से बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Sun, 23 Feb 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। आकांक्षी नगर योजना के तहत वार्ड आठ महात्मा गांधी नगर में 16 डिसमिल जमीन में 1.38 करोड़ की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी।
विज्ञापन

यह कार्य छह माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। दुदही नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम ने बताया कि लाइब्रेरी बन जाने के बाद नगर पंचायत के होनहार छात्र आसानी से पढ़ाई कर क्षेत्र में आगे बढ़कर कॅरियर की ऊंचाइयों को छू सकेंगे।
इस डिजिटल लाइब्रेरी में सामान्य ज्ञान, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतियोगी पुस्तकें रहेंगी। पुस्तकालय को अंदर से सुसज्जित और आकर्षक बनाया जाएगा। किताबें पढ़ने के लिए अलग-अलग डेस्क बोर्ड बनेंगे। साथ ही रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी ऑनलाइन भी पढ़ाई कर सकें। इसके अलावा एक सॉफ्टवेयर अपलोड किया जाएगा।
नगर पंचायत में लाइब्रेरी बनाने के लिए नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक कर इस लाइब्रेरी को पंचायत में बनवाने के लिए प्रस्ताव पास हो गया है। इसके लिए एक करोड़ 38 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। इसका टेंडर कर दिया गया है। भूमि चिह्नित कर ली गई है। सभासद शंभू जायसवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष को इस कार्य के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें