फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबर अली के घर पहुंचे डीआईजी, दी सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबर अली के घर पहुंचे डीआईजी, दी सांत्वना
विज्ञापन

टेकुआटार(कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के कठघरही गांव में पिटाई से घायल बाबर अली की मौत की सूचना पर सोमवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे डीआईजी पहुंचे। उन्होंने बाबर की पत्नी और अन्य परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित विधायक की जीत की खुशी मनाने को लेकर हुई पिटाई से बाबर अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे गोरखपुर के डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित के घर में घूमकर परिजनों से घटना के बारे में गहनता से जानकारी लेकर जांच पड़ताल किए। डीआईजी ने कहा कि घटना में नामजद चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष जिन व्यक्तियों का नाम परिजनों की ओर से इस घटना में बताया जा रहा हैं, मुकदमे में उनका नाम बढ़ाकर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले के सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस की भूमिका की जांच भी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में रामकोला थाने के एसओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा। इस दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह सहित भारी संख्या पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें