फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसानों से किया संवाद, सहकारिता से जुड़ने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। आईपीएल चीनी मिल खड्डा के प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह ने मंगलवार को सिसवा गोपाल स्थित बी-पैक्स समेत चीनी मिल क्षेत्र के सभी आठ पैक्स के गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और सहकारिता से जुड़ने की अपील की। उनके साथ गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों को संबोधित करते हुए एनपी सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों की सुविधा और उनकी समस्याओं का समाधान चीनी मिल की प्राथमिकता है। किसानों को सहकारिता से जुड़कर सरकार और विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पैक्स किसानों और चीनी मिल के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके माध्यम से किसानों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और सहकारिता बैंक में खाते खुलवाने की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। कहा कि बैंकिंग सुविधा से किसानों को सहकारिता से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रबंधक ने पैक्स गोदामों की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद गन्ना किसानों के कोऑपरेटिव बैंक में खाते खुलवाने को लेकर पैक्स अध्यक्षों और बैंक प्रबंधन के साथ संयुक्त बैठक हुई। अधिकारियों ने किसानों को कृषि और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।इस अवसर पर बी-पैक्स सिसवा गोपाल के सचिव देवी दयाल कुशवाहा के अलावा किसान राजेश लाल श्रीवास्तव, विनोद जायसवाल, रामचंद्र भारती, सुखल, जोखन चौहान, शंभू यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें