फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डॉयल 112 की बंद मिली लाइट, चेताया

Wed, 27 Nov 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी के आदेश पर सीओ खड्डा उमेश चंद्र भट्ट ने सोमवार की रात ड्यूटी चेक की। रामकोला पिकेट प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मिले, लेकिन डॉयल 112 की लाइट बंद थी और पुलिसकर्मी वाहन में बैठे मिले। सीओ ने चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी। सभी सीओ और थानाध्यक्षों को एसपी ने रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सर्द रातों में कस्बा और चौक चौराहों पर पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है। तय प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेकिंग भी सीओ से कराई जा रही है।
ड्यूटी से गायब पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। हाईवे से जुड़े थानाध्यक्षों को गश्त बढ़ाने और हादसे को रोकने के लिए खड़े वाहनों को हटाने का निर्देष दिया गया है। सोमवार की रात खड्डा सीओ ने कप्तानगंज व थाना रामकोला थाना क्षेत्रों में रात में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। ड्यूटी पर पुलिसकर्मी मिले, लेकिन एक जगह बैठे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें