फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुल से नदी में कूदी युवती, लोगों ने बचाया

Wed, 27 Nov 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। छोटी गंडक नदी के पुल से मंगलवार की शाम को एक युवती ने छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह नदी से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल भिजवाया। कुशीनगर जिले के एक गांव की एक युवती छोटी गंडक नदी पुल पर पहुंची और अचानक छलांग लगा ली। उसे कूदते देख लोगों ने नदी से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। उसे गंभीर चोटें भी लगी हैं। सूचना पर पहुंची हेतिमपुर चौकी पुलिस ने घरवालों को मामले की जानकारी देने के बाद एंबुलेंस की मदद से कसया सीएचसी भिजवाया। हेतिमपुर चौकी प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कुशीनगर एक गांव की युवती पैदल नदी के पुल पर आई और कूद गई। लोगों ने उसकी जान बचाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें