फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिवक्ता सुरक्षा कानून के लिए खड्डा तहसील में धरना

Tue, 17 Feb 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा/कुशीनगर। सोमवार को तहसील परिसर में द कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन खड्डा के अध्यक्ष अमियमय मालवीय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदेश में अधिवक्ताओं की हुई नृशंस हत्याओं पर आक्रोश प्रकट करते हुए धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। शिवपुरी के करौरा में अधिवक्ता संजय सक्सेना, रामपुर में फारूख, बाराबंकी के शोएब किदवई की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। वकीलों ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रामवीर सिंह को देकर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, नित्यानंद पांडेय, महामंत्री हीरालाल कुशवाहा, ज्योतिर्मय मालवीय, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, विपिन बिहारी लाल श्रीवास्तव, गिरिजा शंकर पांडेय, विनोद उपाध्याय, गणेश तिवारी, अंबरीष श्रीवास्तव, अजय चौहान, अवधेश यादव, अनिल सिंह, अजय चौहान, अमितोष जायसवाल, मोहन कुशवाहा, माहेश्वर प्रसाद, अजय गुप्ता, संदीप यादव, मनीष कुशवाहा, नत्थू शर्मा, विनोद यादव, प्रदीप गुप्ता, अतुल तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार, किरन राय, सुनील दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें