फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रसोई गैस सिलिंडर के लिए धरना, सौंपा मांग पत्र

Wed, 11 Mar 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माघी कोठिलवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर कलक्ट्रेट के सामने धरना दिया। उन्होंने एडीएम को मांगपत्र को मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे वेद प्रकाश मिश्र ने एडीएम वैभव मिश्र को दिए गए ज्ञापन में कहा कि जिले में रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में बढ़ाए गए 60 रुपये के मूल्य वृद्धि को सरकार वापस ले। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पर्याप्त पेट्रोल उपलब्ध कराने और भंडारण करने के निर्देश मिले, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने पडरौना चीनी मिल द्वारा वर्ष 1997-98 के गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित किसानों को कराने, मिल को पुनः चालू कराने, बोर्ड परीक्षा से वंचित गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज पडरौना के करीब 700 छात्रों को परीक्षा दिलाने, कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू कराने आदि की मांग की गई है। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 19 मार्च से कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें