फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाजपा नेता को पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी, बोला- बम से उड़ा दूंगा

Fri, 15 Jul 2022 11:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

एसओ अश्वनी कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिली है। सीडीआर की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि नंबर की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
धमकी कॉल। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमकुहीराज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता विजय राय को पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। नगर पंचायत तमकुहीराज में स्थित सहीमल बाबा मजार के बगल में निर्माण कराने पर धमकी दी गई है। भाजपा नेता का आरोप है कि फोन कर जमीन खाली करने की धमकी दी गई है। ऐसा न करने पर 24 घंटे के अंदर बम से उड़ाने को कहा गया है। उन्होंने यह बात सोशल मीडिया पर ट्वीट करने के साथ ही तमकुहीराज के एसओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज में फोरलेन के किनारे स्थित सहीमल बाबा स्थान (मजार) के बगल में सात कट्ठा भूमि विजय राय ने खरीदी है। उस भूमि पर निर्माण कराने पर एक पक्ष के लोग विरोध जता रहे हैं।

अब पाकिस्तान के नंबर से वाट्सएप कॉल व वीडियो कॉल के जरिए धमकी मिली है। इस संबंध में एसओ अश्वनी कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिली है। सीडीआर की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि नंबर की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें