फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीजीपी प्रशांत कुमार ने कुशीनगर में बुद्ध प्रतिमा के सामने नवाया शीश

Mon, 05 May 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुद्ध वंदना के बीच भव्य लेटी प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर, डीजीपी के जिला आगमन पर अलर्ट पर रही पुलिस
विज्ञापन



पकवा इनार। प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार रविवार की शाम महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर पहुंचे। इस दौरान एसपी संतोष कुमार मिश्र, एएसपी रितेश सिंह और सीओ कुंदन सिंह मौजूद थे। वह मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में छठवीं शताब्दी की लेटी बुद्ध प्रतिमा की भव्यता और विशिष्टता से भी रूबरू हुए। परिक्षेत्र में उत्खनित भग्नावशेषों की जानकारी भी साझा की गई। इसके पूर्व उन्होंने राही पर्यटक आवास गृह में जलपान किया। कुशीनगर में ही डीजीपी रात्रि विश्राम करेंगे। इसे लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है।

डीजीपी प्रशांत कुमार रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बुद्ध की धरा कुशीनगर पहुंचे। वहां वह पुरातत्व विभाग के व्याख्या केंद्र वाले द्वार से प्रवेश किए। आगे कसाडा की ई-कार्ट से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के सन्निकट पहुंचे। वहां से मंदिर में प्रवेश किया और बुद्ध की लेटी प्रतिमा के सामने शीश नवाकर दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षु भंते अशोक ने पालि भाषा में बुद्ध वंदना विशेष पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने प्रतिमा पर भी चीवर चढ़ाया। आगे थाई मंदिर में पहुंचकर उन्होंने थाई कलाकृतियां, भव्य स्वर्ण आभायुक्त चैत्य सहित आकर्षक झांकियां देखी। यहां मंदिर के जन संपर्क अधिकारी अंबिकेश त्रिपाठी ने बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। डीजीपी मंदिर की कलाकृतियां और प्राकृतिक छवि व सुंदरता देखकर प्रसन्नचित्त दिखाई दिए। आकर्षण की खूब सराहना किया। इस मौके पर विवेक गोंड, सूरज, गुलशन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें