फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीजीसीए की टीम ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण

Fri, 18 Apr 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुशीनगर पर बृहस्पतिवार को डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन) के ऑपरेशनल डायरेक्टर ने एयरपोर्ट के सेफ्टी की विस्तार से निरीक्षण किया और कमियां मिलने पर सुधार का सुझाव दिया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर दिल्ली से डीजीसीए के ऑपरेशनल डायरेक्टर चंद्रमणि पांडेय और पटना से डीजीसीए के ऑपरेशनल एडिशनल डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने एयरपोर्ट पर सेफ्टी को लेकर सुबह से शाम तक विस्तार से सभी बिंदुओं पर निरीक्षण किया। टीम एयरपोर्ट के सेफ्टी को लेकर फायर बिल्डिंग में लाइट से संबंधित सभी निरीक्षण किए।
उसके बाद रनवे पर सेफ्टी से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी हासिल की। टीम ने एयरपोर्ट के मेनटेनेंस का भी लेखा-जोखा लिया, ताकि विमान उतरने के मानक पर सेफ्टी के क्या इंतजाम होने चाहिए और क्या-क्या इंतजाम हैं, इसकी जानकारी ली गई। सुरक्षित विमान उतरने से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी टीम ने हासिल किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी डायरेक्टर प्राणेश राय ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें