सुकरौली। कस्बे के पुरानी मंडी के समीप शनिवार को श्री हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और मंदिर निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां वर्षों से श्री हनुमान जी का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। अब सामूहिक सहयोग से मंदिर को नया और भव्य स्वरूप देने की पहल की जा रही है। भूमि पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यहां सुंदर, स्वच्छ और धार्मिक वातावरण तैयार किया जाएगा।
पूजन बैजनाथ मद्देशिया ने कराया।मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मंदिर के नए स्वरूप से क्षेत्र की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी तथा श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। भूमि पूजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान संजीव जायसवाल, वरुण जायसवाल,सुरेश गुप्ता,रमेश,दीपक,अष्टभुजा, विवेक आदि मौजूद रहे।